MCD में वेतन, बकाया और दीपावली बोनस पर विवाद, नेता प्रतिपक्ष ने महापौर शैली ओबेरॉय पर लगाए आरोप

MCD में वेतन, बकाया और दीपावली बोनस पर विवाद, नेता प्रतिपक्ष ने महापौर शैली ओबेरॉय पर लगाए आरोप

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि निगम कर्मचारियों को अभी तक वेतन और बकाया नहीं मिला है, और दीपावली बोनस भी नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर 18 लाख रुपये की राशि से 150 पार्षदों और आम आदमी पार्टी के नेताओं के लिए 12,000 रुपये प्रति थाली का लंच आयोजित कर रही हैं।

जनहित मुद्दों पर संवेदनहीनता का आरोप

राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता वायु प्रदूषण से परेशान है, लेकिन महापौर ने निगम सदन में प्रदूषण और सफाई जैसे जनहित मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय AAP नेताओं के लिए भव्य लंच का आयोजन किया। उनका आरोप है कि इस वजह से निगम सदन में कोई चर्चा नहीं हुई और बैठक को स्थगित कर दिया गया।

महापौर चुनाव की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने आम आदमी पार्टी और महापौर से तुरंत चुनाव कराने की मांग की, अन्यथा भाजपा ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। राजा इकबाल सिंह ने AAP पर दिल्ली के मुद्दों को लेकर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को जनता के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, न कि भव्य आयोजनों पर।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img