Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

‘हवाई अड्डों की तर्ज पर बस अड्डों पर स्थापित होंगें डिस्पले बोर्ड : अनिल विज

अनिल विज
‘हवाई अड्डों की तर्ज पर बस अड्डों पर स्थापित होंगें डिस्पले बोर्ड : अनिल विज

‘हवाई अड्डों की तर्ज पर बस अड्डों पर स्थापित होंगें डिस्पले बोर्ड : अनिल विज

चंडीगढ़, 07 फरवरी – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा ऐेप विकसित किया जा रहा है जिसमें क्रास बार की भी सुविधा की जा रही है। इसके अलावा, परिवहन विभाग का डिजिलिटीकरण किया जा रहा है और ट्रैकिंग साफ्टवेयर भी विकसित किया जा रहा है। इस साफटवेयर के माध्यम से यात्रियों व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी बस की सही स्थिति का पता चलेगा।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री विज ने बताया कि हवाई अड्डों की तर्ज पर राज्य के बस अड्डों पर भी जल्द ही डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगें। इन डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से बसों के आवागमन की जानकारी प्राप्त होंगी।

अमेरिका द्वारा गत दिनों भारतीयों को डिपोर्ट करने संबंधी प्रश्न पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘डिपोर्ट हुए लोगों को अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री रहते हुए उन्होंने कबूतरबाजी के मामलों को लेकर दो एसआईटी गठित करवाई थी। पहली एसआईटी ने कबूतरबाजी के मामलों में 600 आरोपी पकड़े थे जबकि दूसरी एसआईटी द्वारा 550 लोगों को पकडा गया था। श्री विज ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोगों को जायज तरीके से विदेश जाना चाहिए।

अरविंद केजरीवाल के आरोप पर पलटवार करते हुए श्री अनिल विज ने कहा कि क्या आम आदमी पार्टी को पता नहीं है कि अभी परिणाम ही नहीं आए। हारे हुए को क्यों कोई संपर्क करेगा! क्योंकि सभी सर्वे बता रहे हैं कि दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी हार रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें