Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Dipika Kakar के लीवर में ट्यूमर, पति शोएब इब्राहिम ने वीडियो में भावुक होकर किया खुलासा

Dipika Kakar
Dipika Kakar के लीवर में ट्यूमर, पति शोएब इब्राहिम ने वीडियो में भावुक होकर किया खुलासा

Dipika Kakar के लीवर में ट्यूमर पाया गया है। शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब वीडियो में इसकी जानकारी देते हुए सर्जरी की बात कही है। जानें पूरी खबर।

Dipika Kakar: इस खतरनाक बीमारी से जूझ रही हैं दीपिका कक्कड़, पति शोएब इब्राहिम ने भावुक होकर किया खुलासा

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री Dipika Kakar इन दिनों एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उनके पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम ने हाल ही में एक यूट्यूब व्लॉग के माध्यम से बताया कि दीपिका के लीवर के बाएं हिस्से में एक बड़ा ट्यूमर पाया गया है, जिसकी सर्जरी जल्द की जाएगी।

Dipika Kakar: लीवर में टेनिस बॉल जितना बड़ा ट्यूमर

शोएब ने वीडियो में बताया कि कुछ समय पहले Dipika Kakar को पेट में भयानक दर्द हो रहा था, जिसके बाद मेडिकल चेकअप में उनके लीवर में एक ट्यूमर का पता चला। शोएब ने कहा,

लीवर ट्यूमर से जूझ रहीं Dipika Kakar, पति Shoaib Ibrahim का छलका दर्द, कहा- 'यह हमारे लिए बहुत शॉकिंग है' - Dipika Kakar has tumour in her liver Husband Shoaib Ibrahim Confirm

“दीपिका के लीवर के लेफ्ट साइड में ट्यूमर है, जो आकार में टेनिस बॉल जितना बड़ा है। यह हमारे लिए बहुत चौंकाने वाली खबर थी। अब हमें कुछ और टेस्ट करवाने हैं, लेकिन सर्जरी तो करनी ही होगी।”

बेटे रुहान को लेकर जताई चिंता

शोएब ने भावुक होते हुए यह भी कहा कि उन्हें अपने बेटे रुहान की चिंता सता रही है। उन्होंने बताया,

“जब से रुहान पैदा हुआ है, वह दीपिका से कभी दो घंटे से ज्यादा दूर नहीं रहा। अब हम नहीं जानते कि सर्जरी के बाद वह दीपिका से तुरंत मिल पाएगा या नहीं।”

फैंस से की दुआ की अपील

इस कठिन समय में शोएब ने सभी से दुआ और समर्थन की अपील की है। उन्होंने कहा कि Dipika Kakar एक फाइटर हैं और वे इस मुश्किल को भी पार कर लेंगी।

लीवर ट्यूमर से जूझ रहीं Dipika Kakar, पति Shoaib Ibrahim का छलका दर्द, कहा- 'यह हमारे लिए बहुत शॉकिंग है' - Dipika Kakar has tumour in her liver Husband Shoaib Ibrahim Confirm

Dipika Kakar और शोएब: एक नजर करियर पर

  • Dipika Kakar और शोएब इब्राहिम की मुलाकात टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर हुई थी।

  • दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली थी।

  • यह कपल आज भी सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय रहता है और फैमिली व्लॉग्स के ज़रिए अपनी निजी जिंदगी से जुड़े पलों को साझा करता है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें