Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

धर्म छिपाकर युवती से की शादी, फिर पीड़िता से की हैवानियत

थाना अंकुर विहार क्षेत्र की एक कॉलोनी में लव जिहाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने धर्म छिपाकर युवती से शादी की। जब युवती को सच्चाई का पता चला तो उसने विरोध किया।
धर्म छिपाकर युवती से की शादी, फिर पीड़िता से की हैवानियत

अमर सैनी

गाजियाबाद। थाना अंकुर विहार क्षेत्र की एक कॉलोनी में लव जिहाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने धर्म छिपाकर युवती से शादी की। जब युवती को सच्चाई का पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपी ने युवती की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।

पुलिस के मुताबिक युवती की एक साल पहले नरेश उर्फ समीर से दोस्ती हुई थी। बाद में पता चला कि समीर ने अपना नाम बदलकर खुद को नरेश निवासी सीमापुरी दिल्ली बताया था। बाद में दोनों की मुलाकात हुई। समीर रोजाना युवती से फोन पर बात करने लगा। युवती पहले दिल्ली के मानसरोवर पार्क स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी, लेकिन बाद में आरोपी ने उसे अपने साथ फैक्ट्री में नौकरी लगवा दी। इसके बाद आरोपी उसके घर आने-जाने लगा। आरोप है कि 13 मार्च को आरोपी ने युवती से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और किसी को न बताने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उसने शादी का आश्वासन दिया।

हरिद्वार के मंदिर में मांग भरी, फेरे नहीं लिए
23 मई को आरोपी युवती को हरिद्वार ले गया और अगले दिन शिव मंदिर में उससे शादी कर ली। आरोपी ने युवती की मांग तो भरी, लेकिन सात फेरे नहीं लिए और न ही मंत्र पढ़े। इसके बाद समीर युवती को दिल्ली स्थित अपनी दुकान पर ले गया। फिर वहां के लोग नरेश की जगह आरोपी को समीर कहने लगे। युवती ने जब इस बारे में पूछा तो उसने अपना धर्म और घर का पता शहीद नगर गाजियाबाद बताया।

धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
युवती का आरोप है कि समीर ने उसका धर्म बदलकर उससे शादी कर ली और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। उसने उसे जान से मारने की धमकी दी, लेकिन उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया। इसके बाद आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। वह किसी तरह समीर के चंगुल से छूटकर घर आई और अपने परिजनों के जरिए पुलिस से शिकायत की। इस संबंध में अंकुर विहार एसीपी भास्कर वर्मा का मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *