Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Dengue Cases: गौतमबुद्धनगर में डेंगू के 6 नए मरीज मिले, कुल संख्या बढ़कर 212 हुई

Dengue Cases: गौतमबुद्धनगर में डेंगू के 6 नए मरीज मिले, कुल संख्या बढ़कर 212 हुई

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिले में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में डेंगू के छह नए मरीजों की पुष्टि की है। नए मामले सामने आने के बाद जिले में इस सीजन डेंगू संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 212 हो गई है। इससे पहले जिले में डेंगू के 206 मरीज सामने आए थे।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राहत की बात यह है कि फिलहाल डेंगू का कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। सभी मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नजर रखी जा रही है। विभाग के अनुसार जिले में अब तक डेंगू से किसी भी मरीज की मौत की सूचना नहीं है।

नए मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को डेंगू से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि घरों के अंदर और आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि जमा हुआ पानी मच्छरों के पनपने का कारण बन सकता है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को घर और आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से साफ-सफाई रखने तथा मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी है। खास तौर पर कूलर, गमले, पानी की टंकियों और अन्य ऐसे स्थानों की नियमित जांच करने को कहा गया है, जहां पानी जमा होने की संभावना रहती है।

स्वास्थ्य विभाग जिले में डेंगू की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। विभाग की ओर से लोगों को बुखार या डेंगू से जुड़े लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतने और चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें