Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida Health Department: नोएडा में 5 दिन में डेंगू के 47 नए केस, कुल मरीजों की संख्या 201

Noida Health Department: नोएडा में 5 दिन में डेंगू के 47 नए केस, कुल मरीजों की संख्या 201

नोएडा। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार तक नोएडा में डेंगू के कुल 201 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 47 मामले पिछले पांच दिनों में सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सभी मरीजों की हालत सामान्य है और उनका इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है।

डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों के घर और आसपास के इलाकों में सर्वे कर रही हैं। टीमों की ओर से मच्छरों के लार्वा की जांच की जा रही है। जहां लार्वा मिलने या मच्छरों के पनपने की संभावना होती है, वहां दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। विभाग की ओर से डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी भी बढ़ाई गई है।

नोएडा जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या लगातार बनी हुई है। अस्पताल में रोजाना करीब 3 से 4 हजार मरीज उपचार और जांच के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें 60 प्रतिशत से अधिक मरीज बुखार और मौसमी बीमारियों से पीड़ित बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, मौसम में अचानक बदलाव के कारण वायरल संक्रमण और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है।

स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टरों की ओर से लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। लोगों से आसपास साफ-सफाई रखने, कहीं भी पानी जमा न होने देने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है।

डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से गुरुवार से विशेष एंटी-लार्वा स्प्रे और फॉगिंग अभियान शुरू किया जा रहा है। प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह के अनुसार, सेक्टरों, सोसाइटी और गांवों में अभियान चलाने के लिए रोस्टर तैयार किया गया है।

अभियान के तहत गड्ढों, नालियों और अन्य स्थानों पर जमा पानी में एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव किया जाएगा। इसका उद्देश्य मच्छरों के लार्वा को पनपने से पहले ही नष्ट करना है। इसके अलावा मच्छरों की अधिकता वाले चिन्हित स्थानों पर फॉगिंग भी कराई जाएगी।

मलेरिया विभाग की ओर से भी जलभराव और मच्छरों के लार्वा मिलने के मामलों में कार्रवाई की जा रही है। विभाग के अनुसार, इस मौसम में अब तक 50 से अधिक संस्थानों और लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि डेंगू मरीजों की नियमित निगरानी की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें सोसाइटी, कॉलोनी और गांवों में निरीक्षण कर रही हैं। जरूरत के अनुसार दवाओं का छिड़काव भी कराया जा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्वाइन फ्लू के मामले फिलहाल सीमित हैं और अब इक्का-दुक्का मरीज ही सामने आ रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें