Delhi Water Crisis: दिल्ली में पानी संकट को लेकर बीजेपी का पंजाब पर हमला, जल्द होगा प्रदर्शन

Delhi Water Crisis: दिल्ली में पानी संकट को लेकर बीजेपी का पंजाब पर हमला, जल्द होगा प्रदर्शन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Water Crisis: दिल्ली में पानी संकट गहराने पर सियासत तेज हो गई है। दिल्ली बीजेपी ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार जानबूझकर राजधानी का पानी रोक रही है। पार्टी ने ऐलान किया है कि वह इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करेगी। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी पंजाब पर निशाना साधते हुए कहा कि राजधानी का जलस्तर लगातार गिर रहा है और इसके लिए पंजाब जिम्मेदार है।

बीजेपी विधायक डॉ अनिल गोयल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में हार का बदला पंजाब के जरिए ले रही है। उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा का पानी रोका गया और अब पंजाब दिल्ली का पानी रोक रहा है। डॉ गोयल ने कहा कि दिल्ली के लोगों को पानी के लिए परेशान किया जा रहा है और यह साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीजेपी ने ऐलान किया है कि आने वाले दिनों में इस पानी संकट के खिलाफ दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

पार्टी नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी दोनों राज्यों में अपनी राजनीति चमकाने के लिए दिल्ली की जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। बीजेपी ने दिल्ली सरकार से भी सवाल किया है कि वह इस मुद्दे पर चुप क्यों बैठी है और पंजाब सरकार से पानी बहाल कराने के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठा रही।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img