Delhi: दिल्ली की में रात 12 बजे तक हो सकेगा रामलीलाओं का मंचन, दिल्ली के मुख्य सचिव ने दी मंजूरी

Delhi: दिल्ली की में रात 12 बजे तक हो सकेगा रामलीलाओं का मंचन, दिल्ली के मुख्य सचिव ने दी मंजूरी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के मुख्य सचिव धर्मेंद्र ने रामलीला आयोजकों की समस्याओं का समाधान करने का बड़ा कदम उठाया है। श्री रामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि मुख्य सचिव ने दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, फायर विभाग, एमसीडी, दिल्ली सरकार के स्लम विभाग, पीडब्ल्यूडी, एनडीएमसी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक में रामलीला से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का आदेश दिया है। दिल्ली पुलिस ने रामलीला कमेटियों को लाइसेंस देने के लिए अपनी वेबसाइट खोल दी है, और सभी कमेटियों को 3 दिन के भीतर लाइसेंस जारी किए जाएंगे।

रामलीलाओं का मंचन रात 12 बजे तक किया जा सकता है। एमसीडी द्वारा 25,000 रुपये की मांग को रद्द कर दिया गया है। एमसीडी द्वारा सभी लीला ग्राउंड्स में सफाई, डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए डीडीटी पाउडर का छिड़काव किया जाएगा। दिल्ली सरकार के स्लम विभाग द्वारा जिन रामलीला कमेटियों से 43 लाख रुपये लिए गए हैं, उन्हें यह राशि वापस कर दी जाएगी। मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया है कि दिल्ली में रामलीलाएं सुचारू रूप से संपन्न होंगी। यह निर्णय रामलीला आयोजकों के लिए बड़ी राहत है, और इससे इस त्योहार की भव्यता और उत्साह में वृद्धि होगी

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img