Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

दिल्ली पुलिस ने आगामी त्योहार के मद्देनजर शाहदरा जिले के हेडगेवार हॉस्पिटल में ‘मॉक ड्रिल’ आयोज‍ित की

दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने आगामी त्योहार के मद्देनजर शाहदरा जिले के हेडगेवार हॉस्पिटल में 'मॉक ड्रिल' आयोज‍ित कीदिल्ली पुलिस ने आगामी त्योहार के मद्देनजर शाहदरा जिले के हेडगेवार हॉस्पिटल में 'मॉक ड्रिल' आयोज‍ित की

दिल्ली पुलिस ने आगामी त्योहार के मद्देनजर शाहदरा जिले के हेडगेवार हॉस्पिटल में ‘मॉक ड्रिल’ आयोज‍ित की

रिपोर्ट: रवि डालमिया

आगामी त्योहार के मद्देनजर किसी तरह की अनहोनी ना हो, इसको लेकर दिल्ली पुलिस पूरी मुस्‍तैदी से तैयार‍ियों में जुट गई है. अगर इस दौरान कोई घटना हो जाए तो उससे कैसे न‍िपटा जाए, इसको लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से अलग-अलग जिलों में अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में मॉक ड्र‍िल के कार्यक्रम आयोज‍ित क‍िए जा रहे हैं. इस कड़ी में शाहदरा जिले के फर्श बाजार थाना अंतर्गत हेडगेवार हॉस्पिटल में लावारिश बैग होने का सीन क्र‍िएट करते ‘मॉक ड्रिल’ आयोज‍ित की गई. इसकी सूचना म‍िलते ही के एसीपी विजय नागर,एसएचओ अमूल त्यागी ,फायर टेंडर, एम्बुलेंस, बीडीएस और क्राइम टीम मौके पर एफएसएल एक्‍सपर्ट्स के साथ पहुंची और इस मॉक ड्रिल में ह‍िस्‍सा लिया.

पूरे एर‍िया को खाली कराया गया और चेतावनी टेप और बैरिकेड से घेर दिया गया. संदिग्ध वस्तु को चारों ओर से रेत की बोरियों से ढका हुआ था. इसी बीच बीडीटी, डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची. डॉग स्क्वायड ने खोजी कुत्ते से इसकी पहचान करने का प्रयास क‍िया लेकिन उसको कोई संकेत नहीं म‍िला. पुलिस ने संदिग्ध वस्तु को हटा दिया और पुष्टि की कि इसमें कोई विस्फोटक नहीं है. यह सुनिश्चित करने के बाद कि यह कोई विस्फोटक नहीं है और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संभावित सावधानियां बरती गईं, मॉक ड्रिल संपन्न होने के बाद सभी टीमों को इस अभ्यास में और सुधार के बारे में जानकारी दी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *