Delhi Murder Case: मृतक मनीष के परिवार से मिलीं मुख्यमंत्री आतिशी, 10 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान

Delhi Murder Case: मृतक मनीष के परिवार से मिलीं मुख्यमंत्री आतिशी, 10 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान

रिपोर्ट: रवि डालमिया

सुंदर नगरी इलाके में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारे गए मनीष के परिवार से आज दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री आतिशी ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सुंदर नगरी में दिनदहाड़े हुई मनीष की हत्या बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके परिवार को सांत्वना देने और दिल्ली सरकार की ओर से मदद का भरोसा देने आज उनसे मुलाकात की। मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।”

उन्होंने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि “भाजपा शासित केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि दिल्ली की कानून व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए, लेकिन इसमें वह पूरी तरह विफल रही है।”

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार रात सुंदर नगरी इलाके में मनीष नामक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना तब हुई जब मनीष ने अपने इलाके में हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया था। इस मामले में पुलिस ने सलमान और अरबाज नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img