Delhi: दिल्ली के बुजुर्गों को केजरीवाल सरकार की बड़ी सौगात, पेंशन योजना फिर से शुरू

Delhi: दिल्ली के बुजुर्गों को केजरीवाल सरकार की बड़ी सौगात, पेंशन योजना फिर से शुरू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज क प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के बुजुर्गों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन योजना को फिर से शुरू कर दिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि इस योजना के तहत 60 से 69 वर्ष की आयु के बुजुर्गों को हर महीने ₹2000 और 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को ₹2500 पेंशन के रूप में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के लाभार्थियों में 80,000 नए नाम जोड़े गए हैं, जिससे अब कुल 5.30 लाख बुजुर्ग इस पेंशन योजना का लाभ उठा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस योजना की महत्वता पर जोर देते हुए कहा, “देश में दिल्ली के बुजुर्गों को सबसे अधिक पेंशन दी जा रही है। पहले हमारी सरकार आने से पहले बुजुर्गों को केवल ₹1000 प्रति माह पेंशन मिलती थी, जिसे हमारी सरकार ने दोगुना कर दिया है। अब ₹2000 और ₹2500 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाई जाएगी।” केजरीवाल ने यह भी बताया कि योजना को दिल्ली कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है और इसे तुरंत लागू कर दिया गया है। उन्होंने यह जानकारी भी साझा की कि पिछले 24 घंटों में ही 10,000 नए आवेदन पेंशन योजना के लिए आ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने इस योजना को बुजुर्गों का आशीर्वाद बताते हुए कहा, “बुजुर्गों का आशीर्वाद हमें मिलेगा तो हमारा राजस्व भी बढ़ेगा। उनकी खुशहाली हमारी प्राथमिकता है।” इस अवसर पर आप नेता आतिशी और मंत्री सौरभ भारद्वाज भी मौजूद थे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img