Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Fire: शाहदरा के गीता कॉलोनी की झुग्गियों में आग, कई घर जलकर राख

Delhi Fire
Delhi Fire: शाहदरा के गीता कॉलोनी की झुग्गियों में आग, कई घर जलकर राख

Delhi Fire: शाहदरा के गीता कॉलोनी की झुग्गियों में आग, कई घर जलकर राख

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Fire: शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी इलाके में स्थित रानी गार्डन की झुग्गियों में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। इन झुग्गियों में कई परिवार रहते थे। अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर जुटी हुई हैं। सुबह करीब 2:25 बजे दमकल विभाग को झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय निवासी संपत ने बताया, “सुबह 2 बजे तक सब ठीक था। इस आग से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ पालतू बकरियों की मौत हो गई। झुग्गियों के पास टायर और रबर का गोदाम भी था।” जानकारी के अनुसार, करीब 7-8 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं। झुग्गियों में लगभग 400 घर थे, जिनमें रहने वाले परिवार अब बेघर हो गए हैं।

फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया, “आग की सूचना हमें सुबह 2:25 बजे मिली। घटनास्थल पर 12 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग बुझने के बाद ही इसकी वजह का पता चल पाएगा।” एक स्थानीय महिला ने बताया, “मैं यहां झुग्गियों में रहती थी। हमारे पास जो कुछ भी था, वह सब इस आग में जल गया।” आग के भयावह दृश्य ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ऊंची-ऊंची लपटें पूरे इलाके में फैल गई थीं, और कई झुग्गियां इस आग की चपेट में आ गईं। दमकल की गाड़ियां अभी भी मौके पर मौजूद हैं, और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा। घटना में अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें