Delhi Elections 2025: AAP ने दिल्ली चुनाव के लिए पहली सूची जारी की, 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Delhi Elections 2025: AAP ने दिल्ली चुनाव के लिए पहली सूची जारी की, 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

रिपोर्ट: रवि डालमिया

आम आदमी पार्टी (AAP) की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक समाप्त हो गई, जिसमें दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई। बैठक करीब एक घंटे तक चली, जिसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई और उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया।

पहली सूची में उम्मीदवारों के नाम

छतरपुर: ब्रह्मा सिंह तंवर
किराड़ी: अनिल झा
विश्वास नगर: दीपक सिंघला
रोहतास नगर: सरिता सिंह
लक्ष्मी नगर: बीबी त्यागी
बदरपुर: राम सिंह नेता जी
सीलमपुर: जुबैर चौधरी
सीमापुरी: वीर सिंह धींगान
घोंडा: गौरव शर्मा
करावल नगर: मनोज त्यागी
मटियाला: सोमेश शौकीन
चुनाव तैयारियों पर जोर
बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। पार्टी ने परंपरा के अनुसार प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर दी है ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार अभियान शुरू कर सकें।

बाहरी नेताओं को मौका

AAP ने इस बार बाहरी नेताओं को भी मौका दिया है। हाल ही में कांग्रेस और भाजपा के कई नेता AAP में शामिल हुए हैं, जिनमें से कुछ को टिकट मिलने की संभावना है। AAP के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि यह बैठक चुनावी तैयारियों को लेकर आयोजित की गई थी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img