Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस में स्वच्छता अभियान चलाया, सफाई को जन आंदोलन बनाने की अपील

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस में स्वच्छता अभियान चलाया, सफाई को जन आंदोलन बनाने की अपील

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश दिया। अभियान के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में सिविक एजेंसियों और सरकार द्वारा एनडीएमसी क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हमने सभी दिल्लीवासियों को संदेश दिया है कि राजधानी को साफ-सुथरा बनाने के लिए अब सभी को सड़कों पर उतरना होगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान प्रतीकात्मक था, लेकिन इसके जरिए पूरी दिल्ली, सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जागरूक किया गया है कि स्वच्छता को लेकर गंभीरता दिखाएं और सक्रिय भागीदारी करें। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में सफाई लोगों का अधिकार है और इसे सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने अपील की कि सभी लोग इस स्वच्छता अभियान से जुड़ें ताकि एक बेहतर, सुंदर और स्वच्छ दिल्ली का निर्माण हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि स्वच्छता एक जन आंदोलन बने और हर नागरिक इसमें भागीदार बने।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img