Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi: दिल्ली कैबिनेट ने निजी स्कूलों की फीस पर कसा शिकंजा, मंत्री आशीष सूद बोले- अब बच्चों से लूट नहीं होगी

Delhi
Delhi: दिल्ली कैबिनेट ने निजी स्कूलों की फीस पर कसा शिकंजा, मंत्री आशीष सूद बोले- अब बच्चों से लूट नहीं होगी

Delhi: दिल्ली कैबिनेट ने निजी स्कूलों की फीस पर कसा शिकंजा, मंत्री आशीष सूद बोले- अब बच्चों से लूट नहीं होगी

Delhi: दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली कैबिनेट ने सभी निजी स्कूलों की फीस वृद्धि को विनियमित करने के लिए स्कूल फीस एक्ट को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद राजधानी के 1677 निजी स्कूलों की फीस अब सरकार की निगरानी में पारदर्शी तरीके से नियंत्रित की जाएगी।

इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए Delhi के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि उनकी सरकार ने उन रास्तों को बंद कर दिया है, जिनके माध्यम से अब तक बच्चों को लूट का माध्यम बनाया जाता था। सूद ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए स्कूलों से अंडर टेबल सेटलमेंट किया और छात्रों पर फीस वृद्धि का दबाव बनता रहा। उन्होंने कहा, “27 वर्षों से फीस हर साल बढ़ रही थी, लेकिन अब हमारा एकमात्र उद्देश्य छात्रों का मानसिक उत्पीड़न बंद कराना है।”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी इस कदम को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि पहली बार दिल्ली सरकार ने निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून लाने का फैसला किया है। गुप्ता ने कहा, “इस एक्ट के जरिए सभी 1677 स्कूलों की फीस पारदर्शी तरीके से नियंत्रित की जाएगी। पिछली सरकारों के कार्यकाल में लगातार फीस बढ़ती रही है, परंतु सरकार द्वारा कभी इस पर रोक नहीं लगाई गई। अब जल्द ही सदन बुलाकर एक्ट पर मुहर लगाई जाएगी और इसे दिल्ली की जनता को समर्पित किया जाएगा।”

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें