Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में 33 किलोग्राम गांजा के साथ अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में 33 किलोग्राम गांजा के साथ अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी जिले के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड की एक टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 33 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी लाखों रुपए कीमत बताई जा रही है। पूर्वी दिल्ली की जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्व गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गिरोह दिल्ली में नशीला पदार्थ सप्लाई कर रहा है। उक्त सूचना पर एसीपी नित्या राधाकृष्णन के नेतृत्व में अरुण कुमार, प्रभारी एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ईस्ट, एसआई राहुल मोंगा, संजीव, एएसआई अरुण, विशेष पाल, हेड कांस्टेबल देवेश, अशोक, अरुण और कांस्टेबल कौशल के देखरेख में टीम गठन की। एक गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने एक नेपाल निवासी पंकज को गिरफ्तार किया गया।

आपूर्तिकर्ता पंकज ने खुलासा किया कि उसने उक्त गांजा एक स्रोत से प्राप्त किया था, जिसका नाम पालेंदर निवासी नेपाल था, जो इसे नेपाल से प्राप्त करता था और रक्सौल, बिहार के माध्यम से भारत में पदार्थ की आपूर्ति करता था। उसने आगे खुलासा किया कि वह रक्सौल, बिहार में पलेंदर से मिलता था, और उसे सज्जन नामक एक ड्रग पेडलर/रिसीवर को गांजा पहुंचाना था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img