Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Crime: दिल्ली में तीन सक्रिय लुटेरे गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी और लूटे गए सामान बरामद

Delhi Crime
Delhi Crime: दिल्ली में तीन सक्रिय लुटेरे गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी और लूटे गए सामान बरामद

Delhi Crime: दिल्ली में तीन सक्रिय लुटेरे गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी और लूटे गए सामान बरामद

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

Delhi Crime:  दिल्ली के थाना अलीपुर और मोती नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन सक्रिय लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने चोरी की महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी का इस्तेमाल कर विभिन्न घटनाओं को अंजाम दिया। आरोपियों के पास से थाना अलीपुर और थाना बुराड़ी से चोरी और लूटे गए सामान बरामद हुए हैं, जिनमें 71 बोरी चावल और 30 बैग बच्चों के कपड़े शामिल हैं।

घटना की शुरुआत सुरक्षा गार्ड पर हमला करने और अलीपुर से चावल लूटने की सूचना से हुई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान की गई: रवि उर्फ गोपाल, संजय कुमार और राकेश कुमार, जो बिहार और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। इन आरोपियों ने चोरी और लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया और ई-एफआईआर संख्या 80123798/24 में भी इनका नाम सामने आया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी और लूटे गए अन्य सामान को बरामद किया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें