Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Crime: Father’s Day पर पिता ने बेटी को दिया मौत का तोहफा, गला रेत कर की हत्या | Top Story News

Delhi Crime: Father's Day पर पिता ने बेटी को दिया मौत का तोहफा, गला रेत कर की हत्या | Top Story News
Delhi Crime: Father's Day पर पिता ने बेटी को दिया मौत का तोहफा, गला रेत कर की हत्या | Top Story News

Delhi Crime: Father’s Day पर पिता ने बेटी को दिया मौत का तोहफा, गला रेत कर की हत्या | Top Story News

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

फादर्स डे पर बाप बना अपनी ही बेटी का कातिल. बेटी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसे गैर जाति के युवक से इश्क हो गया था, और इसी बात से खफा बेटी के बाप ने बीते रविवार की रात को उसका गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. फिल्हाल पुलिस ने हत्याकांड के महज 12 घंटे के अंदर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है.

देशभर में जब सभी फादर्स डे का जश्न मना रहे थे, तो इसी दौरान इस शख्स ने इस दिन को कलंकित करने का काम किया है. दरअसल बीते रविवार देर रात करीब 9 बजे कंझावला पुलिस को एक लड़की की हत्या के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई. स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो पाया कि 21 से 22 साल की युवती का अचेत अवस्था में शव मिला. पुलिस के मुताबिक युवती के गले और पेट में गहरी चोट के निशान थे. पुलिस ने तुरंत युवती के शव को संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया. पुलिस ने हत्या के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. मामले को सुलझाने के लिए स्पेशल स्टाफ और कंझावला थाना पुलिस की एक टीम गठित की. पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. साथ ही पुलिस टीम ने लोकल इनपुट और टेक्निकल सर्विलांस का भी सहारा लिया. जांच के दौरान सामने आया कि युवती को उसके पिता ने वहां पर कैब बुकिंग की और कैब से ही उसे कंझावला इलाके में लेकर आया, जहां उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. रोहिणी जिले के डीसीपी डॉ. गुरइकबाल सिंह सिद्धू के मुताबिक आरोपी पिता को पुलिस ने विभिन्न इलाकों से छापेमारी कर आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपित पिता की पहचान नंद किशोर के रूप में हुई, जो प्रेम नगर किराड़ी में रहता था.

जिले के डीसीपी के मुताबिक आरोपी पिता कांच की फिटिंग का काम करता है, और उसने पेपर कटिंग से ही युवती की गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक उनकी बेटी परिवार की मर्जी के खिलाफ अपनी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी. इसी बात से नाराज युवती के पिता ने उसकी हत्या कर दी. फिल्हाल पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है. साथ ही पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस हत्याकांड में आरोपित पिता के अलावा और किस की भूमिका है उसका भी पता लगाने में जुटी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *