Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के एंटी नारकोटिक्स सेल ने हेरोइन तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से कुल 207 ग्राम हेरोइन बरामद की है। डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सागर, नाजिर और आकाश के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सागर नामक तस्कर मयूर विहार फेज-एक इलाके में आने वाला है। इस पर एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने इंस्पेक्टर अरुण कुमार की अगुआई में टीम बनाई और मौके पर पहुंचकर सागर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 44.8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पूछताछ में सागर ने पुलिस को बताया कि वह हेरोइन आकाश उर्फ अक्कू से लेता था। इसके बाद पुलिस ने आकाश को भी गिरफ्तार कर लिया, और उसके पास से 61.69 ग्राम हेरोइन बरामद की। आकाश ने खुलासा किया कि वह यह हेरोइन यूपी के बरेली निवासी पप्पू से प्राप्त करता था। पुलिस ने पप्पू को गिरफ्तार कर उसके पास से 100.34 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है और तस्करी के नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img