Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Crime: दिल्ली एनसीआर में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

Delhi Crime
Delhi Crime: दिल्ली एनसीआर में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली एनसीआर में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली एनसीआर में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, दो अतिरिक्त मैगजीन, और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर भीष्म सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान न्यू सीलमपुर निवासी 23 वर्षीय आदिल, 22 वर्षीय मोहम्मद शादिल, और चौहान बगर निवासी 22 वर्षीय असद अमीन के रूप में हुई है।

कैसे पकड़े गए आरोपी

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आदिल उर्फ राजा अवैध हथियारों की सप्लाई में सक्रिय है और वह शास्त्री पार्क स्थित मक्का मस्जिद के पास हथियारों की डिलीवरी देने वाला है। इस सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की एक टीम गठित की गई। टीम ने शास्त्री पार्क इलाके में छापा मारकर आदिल को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आदिल के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की गई।

शादिल की गिरफ्तारी और मामले का विस्तार

पूछताछ में आदिल ने बताया कि उसका भाई मोहम्मद शादिल भी इस अवैध गतिविधि में शामिल है। उसने बताया कि शादिल ने ही उसे हथियार उपलब्ध कराए थे। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने सीलमपुर इलाके में छापा मारकर शादिल को गिरफ्तार किया। शादिल के पास से एक पिस्टल, एक अतिरिक्त मैगजीन और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। शादिल एक पेशेवर अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, और स्नैचिंग के तीन मामले पहले से दर्ज हैं।

असद अमीन की संलिप्तता और रिमांड

पूछताछ के दौरान शादिल ने खुलासा किया कि उसने चौहान बगर निवासी असद अमीन से अवैध हथियार खरीदा था। असद इस समय उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की जेल में किसी अन्य मामले में बंद है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए असद को रिमांड पर लिया और उससे पूछताछ की। असद की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने 7 जिंदा कारतूस और एक अतिरिक्त मैगजीन भी बरामद की।

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का भंडाफोड़ कर अवैध हथियारों की सप्लाई पर अंकुश लगाने में सफलता मिली है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह गिरोह कितने समय से सक्रिय था और इसके अन्य सहयोगी कौन-कौन हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *