Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Crime: बाहरी उत्तरी दिल्ली में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Delhi Crime
Delhi Crime: बाहरी उत्तरी दिल्ली में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Delhi Crime: बाहरी उत्तरी दिल्ली में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

बाहरी उत्तरी दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का खुलासा कर चार जालसाजों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से बड़ी संख्या में नकली नोट और नकली नोट बनाने वाले उपकरण भी बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक बीते एक सप्ताह में करीब 17 लाख के नकली नोट बरामद किए हैं, जिसमें लगभग सभी नोट 500 रुपए के हैं.

दरअसल बाहरी उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि बीते दिनों नकली नोट छापने के आरोप में एक शख्स विकास भारद्वाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस ने आरोपी से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने इस पूरे खेल का खुलास किया, और उसकी निशानदेही पर तीन अन्य आरोपी सत्यम सिंह, सचिन और अनुराग शर्मा को धर दबोचा. पुलिस ने इनके कब्जे से 500 रुपए के करीब 990 नोट बरामद किए हैं. साथ ही 600 पेपर और नोट बनाने के लिए कागज और अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी इन नोटों को बाजार में वितरण करने की तैयारी में थे, जिले के डीसीपी निधिन वालसन ने खुलासा किया कि ये आरोपी गाजियाबाद में सेटअप लगाकर यह काम कर रहे थे, और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा सहित अन्य कई प्रदेशों में इसके वितरण की तैयारी कर रहे थे.

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें