Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार, 30 ग्राम गोल्ड बरामद

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार, 30 ग्राम गोल्ड बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली गाजीपुर थाना पुलिस की टीम ने इलाके के घरों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपी के पास से 30 ग्राम गोल्ड बरामद हुआ है. पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूपी के गाजियाबाद निवासी आर्यन खान के तौर पर हुई है।

डीसीपी ने बताया कि गाजीपुर मैं रहने वाले शेखर नाम के युवक ने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी शिकायतकर्ता ने बताया था कि उनके घर में रखा डेढ़ लाख कैश एक गोल्ड चेन दो डायमंड रिंग 3 गोल्ड रिंग, 3 गोल्ड ईयररिंग और सिल्वर लॉकेट की चोरी हो गई है शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया इस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी आर्यन खान की पहचान कर उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर एक ज्वेलर के यहां से 30 ग्राम सोना बरामद हुआ है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img