Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Crime: दिल्ली के ब्रह्मपुरी में बंदूक की नोक पर शॉपिंग स्टोर में बदमाशों ने की लूटपाट, घटना CCTV में कैद

Delhi
Delhi के ब्रह्मपुरी में बंदूक की नोक पर शॉपिंग स्टोर में बदमाशों ने की लूटपाट, घटना CCTV में कैद

Delhi Crime: दिल्ली के ब्रह्मपुरी में बंदूक की नोक पर शॉपिंग स्टोर में बदमाशों ने की लूटपाट, घटना CCTV में कैद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके के एक शॉपिंग स्टोर में हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. घटना के वक्त स्टोर में बच्चे और महिलाएं भी मौजूद थी. लूट की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि इन बदमाशों ने शॉपिंग स्टोर में लूटपाट करने से पहले और बाद में भी लूट की वारदातों को अंजाम दिया था.

पीड़ित मोहसिन खान ने बताया कि वह ब्रह्मपुरी के गली नंबर 9 में अल्फा मिली मॉल के नाम से शॉपिंग स्टोर चलाते है. गुरुवार रात तक़रीबन 10 बजे दो बदमाश उनके स्टोर पर पहुचें उनकी हरकतों को देखकर पहले लगा कि वह वीडियो ब्लॉगिंग करने आए हैं. लेकिन उन्होंने हथियार निकाल लिया और बंदूक के बल पर कैश काउंटर पर रखा एक लाख रूपये लूटकर फरार हो गए.

मोहसिन ने बताया कि भाग रहे बदमाशों का उन्होंने पीछा किया तो बदमाश के हाथों से लूटा गया पैसा गली में गिर गया, लेकिन जब उन्होंने पैसा उठाने की कोशिश की तो बदमाशो ने दोबारा उन पर बंदूक तान दी और पैसा उठाकर फरार हो गए. यह पूरी वारदात स्टोर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है.

पीड़ित का कहना है कि उनकी स्टोर में लूटपाट करने से पहले बदमाशों ने इलाके में ही एक स्कूटी की लूट की थी, स्कूटी लूटने के बाद वह उनकी स्टोर पर पहुचे. स्टोर में लूटपाट के बाद इलाके के ही क्लीनक में लूटपाट की, क्लीनिक में लूटपाट के बाद वह स्कूटी छोड़कर पैदल भागे, कुछ दूर जाने के बाद वह एक बाइक सवार से बाइक लूट कर फरार हो गए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *