Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में फोन ठगी का मामला, पीड़ित ने साइबर सेल में की शिकायत

Delhi Crime
Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में फोन ठगी का मामला, पीड़ित ने साइबर सेल में की शिकायत

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में फोन ठगी का मामला, पीड़ित ने साइबर सेल में की शिकायत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Crime:  पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक व्यक्ति के साथ फोन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ललित गोयल ने बताया कि वह राजस्थान से अपने रिश्तेदार के घर से दिल्ली लौटे थे और कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर उतरे। जैसे ही उन्होंने अपना फोन निकाला, बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका फोन छीन लिया और फरार हो गए।

इसके बाद, ललित ने घर पहुंचकर ई-एफआईआर दर्ज कराई। दो दिन बाद उन्हें एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने बताया कि वह उड़ीसा का रहने वाला है और उसके पास ललित का फोन है, जिसे उसने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से खरीदा था। कॉलर ने कहा कि अगर ललित को अपना फोन चाहिए, तो उन्हें अपना पता भेजने को कहा। इसके बाद, कॉलर ने फोन की फोटो भी वॉट्सएप पर भेजी और ललित से कुरियर के पैसे भेजने को कहा।

कॉलर ने कुरियर कंपनी का इनवॉयस भेजा, जिसमें 1694.48 रुपये का भुगतान लिखा था। फिर उसने एक क्यूआर कोड भेजा, जिसे ललित ने स्कैन कर 1695 रुपये भेज दिए। कुछ समय बाद फिर से कॉल आया और कहा गया कि ललित ने 1695 रुपये भेजे, जबकि 1694.48 रुपये भेजने थे, और उन्हें अतिरिक्त पैसे भेजने को कहा गया।

इस पर ललित को समझ में आ गया कि वह ठगी का शिकार हो गए हैं। उन्होंने तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें