Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Crime: जगतपुरी में 5 करोड़ की फिरौती साजिश का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Delhi Crime
Delhi Crime: जगतपुरी में 5 करोड़ की फिरौती साजिश का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Delhi Crime: जगतपुरी में 5 करोड़ की फिरौती साजिश का खुलासा, तीन गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के जगतपुरी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल फिरौती की साजिश का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस साजिश में शामिल मुख्य आरोपी, उसके साथी और एक किशोरी को धर दबोचा है।

डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि 16 अप्रैल को एक शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे एक पार्सल मिला, जिसमें धमकी भरा पत्र, एक स्मार्टवॉच और एक मानव अंगूठे जैसा प्लास्टिक का ढांचा मिला. पत्र में 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी. इस शिकायत के आधार पर थाना जगतपुरी में मामला दर्ज किया गया.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी एवं एसएचओ जगतपुरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने 600 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और पार्सल पहुंचाने वाली लड़की की पहचान कर उसे हिरासत में लिया.
किशोरी से पूछताछ की गई और आगे की जांच में पुलिस ने आरोपी अभिषेक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया. जो शिकायतकर्ता विकास जैन को पिछले 30 वर्षों से जानता था.

अभिषेक ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने 35,000 रुपये में कुछ लोगों को इस काम के लिए रखा था और इस साजिश में अपने रिश्तेदार सचिन जैन और अपनी भतीजी (किशोरी) की मदद ली थी. साजिश के तहत आरोपी अभिषेक ने ऑनलाइन एक प्लास्टिक का नकली अंगूठा 3,500 रुपये में खरीदा और एक स्मार्टवॉच भी खरीदी थी. धमकी भरा पत्र उसने अपने मोबाइल से टाइप कर प्रिंट कराया था.

16 अप्रैल की सुबह वह अपनी भतीजी को लेकर शिकायतकर्ता के घर पहुंचा, उसे घर दिखाया. इसके बाद किशोरी ने शिकायतकर्ता के घर जाकर पार्सल दिया. जिसमें जान से मारने की धमकी वाला पत्र और प्लास्टिक का अंगूठा था. अभिषेक के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके सहयोगी सचिन जैन (35 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया है.दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.पुलिस अब अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की जांच कर रही है

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें