Delhi Assembly Session: आज से शुरू हो रहा विधानसभा का दो दिवसीय सत्र, BJP लाएगी ‘काम रोको प्रस्ताव’

Delhi Assembly Session: आज से शुरू हो रहा विधानसभा का दो दिवसीय सत्र, BJP लाएगी ‘काम रोको प्रस्ताव’

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, आज से शुरू होने वाले दो दिवसीय विधानसभा सत्र का एजेंडा क्या है इस बारे में विधायकों को कोई जानकारी नहीं दी गई। जनता का जुड़े हुए मुद्दे और लोगों की शिकायतों को भाजपा विधायक विधानसभा में उठाएंगे। सरकार को विपक्ष के प्रश्नों का जवाब देना होगा। यदि भाजपा विधायकों को बोलने नहीं दिया गया तो काम रोको प्रस्ताव लाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष बिजनस एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुलाने की मांग की। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा, दिल्ली सरकार की निष्क्रियता के कारण इस बार मानसून में कई लोगों की मौत हो गई।

झुग्गियों में आवश्यक सुविधाओं का अभाव है। पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सार्वजनिक परिवहन, प्रदूषण की समस्याओं, बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिलने, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को दिल्ली में लागू नहीं करने सहित अन्य मुद्दों को भी उठाया जाएगा। दिल्ली सरकार से कैग की रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत करने की मांग की जाएगी। विधानसभा सत्र मात्र दो दिनों के लिए बुलाया गया है। दिल्ली के मुद्दों पर चर्चा के लिए यह पर्याप्त है। इसे बढ़ाया जाना चाहिए। सरकार से प्रश्न पूछना विधायकों का अधिकार है। इसके लिए प्रश्न काल का प्रविधान जरूरी है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img