Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Air Pollution: गोपाल राय ने प्रदूषण पर केंद्र सरकार को घेरा, इस्तीफे की मांग की

Delhi Air Pollution
Delhi Air Pollution: गोपाल राय ने प्रदूषण पर केंद्र सरकार को घेरा, इस्तीफे की मांग की

Delhi Air Pollution: गोपाल राय ने प्रदूषण पर केंद्र सरकार को घेरा, इस्तीफे की मांग की

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से वह केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्री को चिट्ठी लिख रहे हैं और उनसे बैठक का समय मांग रहे हैं, लेकिन केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। राय ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार दिल्ली और उत्तर भारत के लोगों की तकलीफों को अनदेखा कर रही है। गोपाल राय ने कहा, “ये वे लोग हैं जो ना खुद कुछ करते हैं, ना किसी को करने देते हैं। हमने कई बार आर्टिफिशियल बारिश कराने के बारे में बात की, लेकिन हमें समय नहीं दिया गया। अगर केंद्र सरकार कुछ नहीं कर सकती तो उसे इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि उन्हें सरकार में बने रहने का कोई हक नहीं है।”

उन्होंने दिल्ली सरकार की ओर से प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में BS-3 और BS-4 जैसे डीजल वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो की सेवाओं को बढ़ाया गया है और मेट्रो की सटल सेवा भी पूरी तरह से चालू रखी गई है, ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। हालांकि, राय ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह प्रदूषण पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है और इसके लिए जिम्मेदार है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *