Delhi Air Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का सिंघु बॉर्डर दौरा, बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त

Delhi Air Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का सिंघु बॉर्डर दौरा, बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर आज सिंघु बॉर्डर का दौरा किया। इस दौरान ट्रांसपोर्ट विभाग और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की। गोपाल राय ने दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग से पूरी जानकारी ली, जिसमें ट्रकों के चालान, BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल वाहनों की दिल्ली में प्रवेश पर चर्चा की। उन्होंने आसपास के राज्यों से भी अपील की कि इस प्रकार की गाड़ियां दिल्ली की सीमा में प्रवेश न करें।

राय ने बीजेपी सरकार से भी इस गंभीर स्थिति का मिलकर सामना करने का आग्रह किया। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर आज AQI 460 तक पहुंच चुका है, जो चिंता का विषय बना हुआ है। दिल्ली में सांस की समस्याओं से ग्रस्त लोगों और वरिष्ठ नागरिकों को घर में रहने की सलाह दी गई है, जबकि बच्चों के स्कूल भी ऑनलाइन कर दिए गए हैं। प्रदूषण की बढ़ती समस्या के चलते दिल्ली की हवा और भी खराब होती जा रही है, जो नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img