Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

कंडाघाट क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
कंडाघाट क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की

कंडाघाट क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की

शिमला 17 मई, 2025

सोलन ज़िला के कंडाघाट क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें क्षेत्र की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार सोलन विधानसभा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता प्रदान कर रही है ताकि क्षेत्र तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकें। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कंडाघाट नागरिक अस्पताल के सुदृढ़ीकरण करने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाएगी। विद्यार्थियों को उनके घर-द्वार के समीप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कंडाघाट में आधुनिक सुविधाओं, खेल मैदान, प्रयोगशालाओं इत्यादि से युक्त राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण भी किया जा रहा है। राज्य सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधा प्रदान करने के लिए चायल क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से लैस स्कूल खोलने की संभावनाएं तलाशेगी।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल तथा जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा भी उपस्थित थे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें