Dehradun : सर्दियों के दौरान उत्तराखंड में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्र ने केंद्रीय क्षेत्र के विद्युत उत्पादन केंद्रों के अनावंटित पूल से राज्य के लिए अतिरिक्त बिजली का आवंटन मंजूर कर लिया है। यह अतिरिक्त आवंटन अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक के लिए किया गया है और यह व्यवस्था एक अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी।
आदेश के अनुसार अक्टूबर में 5 मेगावाट, नवंबर में 8 मेगावाट, दिसंबर में 16 मेगावाट, जनवरी 2027 में 19 मेगावाट, फरवरी में 16 मेगावाट और मार्च में 9 मेगावाट बिजली आवंटित की गई है। इस तरह छह महीनों में कुल 73 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्तराखंड को मिलेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्दियों की जरूरत को देखते हुए अतिरिक्त बिजली आवंटित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया है।


