Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Dehradun : मुख्यमंत्री धामी ने 21 करोड़ की विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति

Dehradun : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए करीब 21 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र नैनीताल में शहीद संजय बिष्ट मोटर मार्ग के किलोमीटर 04 से तितोली तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए 3.20 करोड़ रुपये, जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर में देवलधार-माईथान लेटी-गिरेछीना मोटर मार्ग के अवशेष हिस्से किलोमीटर 07 से किलोमीटर 11.500 तक निर्माण के लिए 1.67 करोड़ रुपये तथा जनपद टिहरी गढ़वाल में मोटना से झिवाली तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए 3.30 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल में आरआरबी प्रथम बैलपड़ाव रामनगर वाहिनी परिसर में प्रशिक्षण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए टिनशेड निर्माण हेतु 77.32 लाख रुपये स्वीकृत करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 46.39 लाख रुपये, जनपद अल्मोड़ा में पुलिस लाइन अल्मोड़ा में टाइप द्वितीय के 16 और टाइप तृतीय के 06 आवासों के निर्माण के लिए 8.67 करोड़ रुपये तथा पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, चम्पावत, धारचूला, खटीमा, रामनगर और श्रीनगर कार्यालयों में वीसी कक्षों के निर्माण के लिए 3.92 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें