Dankaur Fire: दनकौर में झुग्गियों में भीषण आग, 15 झुग्गियां जलकर राख, कई परिवार बेघर
उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित दनकौर क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ननुआ का राजपुर गांव में सपेरे समुदाय की झुग्गियों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में करीब 15 झुग्गियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं, जिससे कई परिवारों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ।
आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया, लेकिन आरोप है कि दमकल की टीम मौके पर देर से पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों और हवा के कारण आग पर काबू पाना संभव नहीं हो सका।
इस हादसे में प्रभावित परिवारों में सोनू, अंगूरी, ईश्वर और कली सहित कई लोग शामिल हैं। पीड़ित परिवारों ने बताया कि आग में उनका सारा सामान, जिसमें खाने-पीने की वस्तुएं, कपड़े और घरेलू सामान शामिल थे, पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। कई परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक रूप से सभी परिवार पूरी तरह टूट गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और राहत कार्य जारी रखा गया।
समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था, हालांकि फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद थीं और राहत एवं बचाव कार्य चल रहा था।
पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग हादसे का कारण थी या किसी अन्य वजह से लगी।
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे


