Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Dadri Development Projects: दादरी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास, विधायक तेजपाल सिंह नागर ने रखी आधारशिला

Dadri Development Projects: दादरी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास, विधायक तेजपाल सिंह नागर ने रखी आधारशिला

उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में दादरी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में विकास कार्यों की शुरुआत की गई है। स्थानीय विधायक तेजपाल सिंह नागर ने विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का दावा किया है।

तेजपाल सिंह नागर ने बताया कि दादरी क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं पर कुल मिलाकर करीब 1.2 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।

इन विकास कार्यों में ग्राम गोविंदगढ़ में तालाब के सौंदर्यीकरण और इंटरलॉकिंग का कार्य शामिल है। इसके अलावा ग्राम बंबावड़ में सड़क और सीसी निर्माण, ग्राम सूरजपुर में पुराने जिला पंचायत कार्यालय में साज-सज्जा और अनुरक्षण कार्य, ग्राम गिरधरपुर में सीसी नाला निर्माण, ग्राम भगवतपुर में नाली और सीसी निर्माण तथा ग्राम सिरसा खादर में खड़ंजा मार्ग निर्माण कार्य कराया जाएगा।

विधायक ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधा, जल निकासी व्यवस्था और स्वच्छता को मजबूत करना है, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे, जिनमें एच.के. शर्मा, चंदरपाल प्रधान, यशपाल नागर, तरुण नागर, प्रदीप प्रधान, राजवीर बीडीसी, योगेंद्र प्रधान, इंद्राज, नरेंद्र, रोहताश, सोमिंदर नागर, विक्रम सिंह, रियासत प्रधान और राजेश बीडीसी शामिल रहे।

इन विकास कार्यों के शुरू होने से दादरी क्षेत्र में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने और जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें