Cyber Fraud Noida: आर्किटेक्ट से 12 करोड़ की साइबर ठगी मामले में आरोपी तेजपाल को झटका, जमानत याचिका खारिज

Cyber Fraud Noida: आर्किटेक्ट से 12 करोड़ की साइबर ठगी मामले में आरोपी तेजपाल को झटका, जमानत याचिका खारिज

नोएडा। ट्रेडिंग के नाम पर एक आर्किटेक्ट से करीब 12 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के चर्चित मामले में सत्र अदालत ने आरोपी तेजपाल को कोई राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज करते हुए कहा कि मामला बेहद गंभीर है और केस डायरी में उपलब्ध साक्ष्य आरोपी की सक्रिय संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं। अदालत के अनुसार इतनी बड़ी रकम की ठगी को हल्के में नहीं लिया जा सकता, इसलिए आरोपी को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। यह मामला जिले की अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी के मामलों में गिना जा रहा है।

मामले के अनुसार पीड़ित आर्किटेक्ट से करीब 17 दिनों के भीतर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 11 करोड़ 99 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए थे। शुरुआत में जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो कुछ पैसे उनके खाते में वापस भी कर दिए गए, जिससे उनका भरोसा और मजबूत हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें कंपनी के आईपीओ में 17 करोड़ रुपये निवेश करने का झांसा दिया। इसी दौरान पीड़ित को पूरे मामले में ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम सेक्टर-36 में एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच के दौरान साइबर थाना पुलिस ने संबंधित बैंक खातों का विवरण जुटाया और ठगी की रकम को फ्रीज कराया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी से जुड़े खाते पर एनसीआरपी पोर्टल पर पहले से ही 23 अन्य साइबर अपराधों की शिकायतें दर्ज हैं। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img