Greater Noida West: ग्रेनो वेस्ट में युवक को नशीला पदार्थ सूंघाकर लूटपाट, बाइक और 1500 रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

Greater Noida West: ग्रेनो वेस्ट में युवक को नशीला पदार्थ सूंघाकर लूटपाट, बाइक और 1500 रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया और उसकी बाइक तथा जेब में रखे करीब 1500 रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित को कई घंटे बाद होश आया तो उसे अपनी बाइक और रुपये गायब मिले। पीड़ित की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, खेड़ा चौगानपुर गांव में किराये के मकान में रहने वाले प्रवीण कुमार ने शिकायत दी है कि वह तीन अगस्त की शाम नोएडा से अपने घर लौट रहा था। डी मार्ट के पास पुलिया पर उसने अपनी बाइक सड़क किनारे रोक दी और कुछ देर के लिए वहां खड़ा हो गया।

इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर दो बदमाश वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों बदमाशों ने प्रवीण के सिर पर कपड़ा डाल दिया। इसके बाद उसे किसी नशीले पदार्थ को सुंघाया गया, जिससे वह कुछ ही देर में बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।

पीड़ित के मुताबिक, बदमाशों ने उसके बेहोश होने का फायदा उठाया और उसकी बाइक तथा जेब में रखे करीब 1500 रुपये लेकर मौके से फरार हो गए। प्रवीण को घटना के बाद रात करीब नौ बजे से लेकर सुबह चार बजे तक होश नहीं आया। सुबह करीब चार बजे जब उसे होश आया तो उसने देखा कि उसकी बाइक और जेब में रखे रुपये गायब थे।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से संपर्क कर पूरी जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।

बिसरख पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम बदमाशों की तलाश कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img