Manesar Cow Smuggling: मानेसर पंचगांव में गौरक्षकों ने गायों से भरा ट्रक पकड़ा, तस्करी का मामला दर्ज

Manesar Cow Smuggling: मानेसर पंचगांव में गौरक्षकों ने गायों से भरा ट्रक पकड़ा, तस्करी का मामला दर्ज

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानेसर पंचगांव में आज सुबह गौरक्षक और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गायों से भरा एक ट्रक पकड़ा, जिसमें 13 गायें तस्करी के लिए ले जाई जा रही थीं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ट्रक के टायरों की हवा निकाल दी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि गाय तस्करी का नेटवर्क बड़े पैमाने पर हरियाणा के कई इलाकों में फैला हुआ है, जिसमें गुड़गांव, फरीदाबाद, मानेसर, पानीपत और सोनीपत जैसे जिले शामिल हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह कारोबार लगातार सक्रिय है और प्रशासन को इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे। हाल ही में फरीदाबाद और करनाल में भी ऐसे ही मामले सामने आए थे, जहां गौरक्षकों ने गायों से भरे ट्रक पकड़कर पुलिस के हवाले किए थे। इन घटनाओं ने एक बार फिर गौ तस्करी की गंभीरता को उजागर किया है और स्थानीय लोगों के बीच कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img