Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Coolie Plot Leaked: रजनीकांत की फिल्म की कहानी हुई लीक, निभाएंगे गोल्ड स्मगलर का किरदार

Coolie Plot Leaked
Coolie Plot Leaked: रजनीकांत की फिल्म की कहानी हुई लीक, निभाएंगे गोल्ड स्मगलर का किरदार

Coolie Plot Leaked: रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ की कहानी इंटरनेट पर लीक हो गई है। जानिए, रजनीकांत किस दमदार किरदार में नजर आएंगे और फिल्म में आमिर खान की क्या भूमिका होगी।

Coolie Plot Leaked: रजनीकांत की फिल्म का प्लॉट हुआ वायरल, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर तय!

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘कुली’ (Coolie) को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। हालांकि मेकर्स ने अब तक फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन अब Coolie Plot Leaked हो गया है और इससे जुड़ी डिटेल्स इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

Coolie Plot Leaked:  क्या है ‘कुली’ की लीक हुई कहानी?

फिल्म रेटिंग प्लेटफॉर्म Letterboxd और टिकटिंग प्लेटफॉर्म Fandango पर फिल्म की कथित स्टोरीलाइन साझा की गई है। जानकारी के मुताबिक, रजनीकांत फिल्म में देवा नामक स्मगलर की भूमिका में नजर आएंगे, जो सोने की घड़ियों की तस्करी करता है।

Rajnikanth Coolie Movie Superstar Nagarjuna Action Scene Leaked on Social Media रजनीकांत की फिल्म 'कुली' से लीक हुआ यह एक्शन सीन, फैंस बोले- ये तो पक्का 750 करोड़ कमाएगी, Bollywood Hindi ...

फिल्म में देवा एक बार फिर से अपने पुराने गैंग को इकट्ठा करता है और अतीत की गलतियों को सुधारने की कोशिश करता है। जहां जवानी में वह बदले पर ध्यान देता है, वहीं उम्र बढ़ने के साथ वह सुधार की राह पर निकलता है।

Coolie Plot Leaked:  एक्शन और ड्रामा से भरपूर होगी कहानी

लीक जानकारी के अनुसार, फिल्म में भरपूर एक्शन, इमोशन और रजनीकांत स्टाइल के पंच डायलॉग्स देखने को मिलेंगे। सोने की घड़ी और तस्करी जैसे एलिमेंट्स फिल्म के प्रमोशनल मटीरियल में पहले ही नजर आ चुके हैं, जो अब कहानी से मेल खाते हैं।

Coolie: रिलीज से पहले ही मालामाल हुई रजनीकांत की फिल्म 'कुली',ओटीटी पर इतने करोड़ में बिके राइट्स | Times Now Hindi

आमिर खान की भी होगी धमाकेदार एंट्री

इस फिल्म में एक खास कैमियो में आमिर खान भी नजर आएंगे। उनका किरदार ‘दाहा’ नाम से होगा, जिसकी झलक हाल ही में रिलीज किए गए टीज़र में भी दिखाई गई थी। आमिर और रजनीकांत की एक ही फ्रेम में मौजूदगी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

Coolie Plot Leaked:  लोकेश कनगराज का निर्देशन, फैंस की उम्मीदें आसमान पर

फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं लोकेश कनगराज, जिनकी पिछली फिल्में जैसे ‘विक्रम’ और ‘कैथी’ ब्लॉकबस्टर रही हैं। ‘कुली’ को भी उसी यूनिवर्स का हिस्सा माना जा रहा है। ऐसे में ‘कुली’ से फैंस को न केवल जबरदस्त एक्शन बल्कि यूनिक स्टोरी की भी उम्मीद है।

Coolie Plot Leaked की खबर से फिल्म के फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है। रजनीकांत का दमदार किरदार, तस्करी की कहानी, आमिर खान का कैमियो और लोकेश कनगराज का निर्देशन— ये सब मिलकर इस फिल्म को एक मस्ट वॉच ब्लॉकबस्टर बना सकते हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें