Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Consumer Fortnight: नियमित बिजली बिल भुगतान करने वाले 61 हजार से अधिक उपभोक्ता सम्मानित

Consumer Fortnight: नियमित बिजली बिल भुगतान करने वाले 61 हजार से अधिक उपभोक्ता सम्मानित

नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) की ओर से आयोजित दो सप्ताह के ‘उपभोक्ता पखवाड़ा-2026’ का रविवार को समापन हो गया। अभियान की थीम ‘संवाद, समाधान और सम्मान’ रखी गई थी। पखवाड़े के अंतिम चरण में नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया। कंपनी की ओर से समय पर बिल जमा करने वाले 61,080 उपभोक्ताओं को प्रशंसा प्रमाणपत्र दिए गए।

‘बिल करो क्लियर, गिफ्ट करो चीयर’ अभियान के तहत बकाया बिजली बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को गिफ्ट वाउचर भी दिए गए। वहीं, नियमित रूप से समय पर बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

एनपीसीएल के अनुसार, समय पर बिल का भुगतान करने वाले कुल 61,080 उपभोक्ताओं को प्रशंसा प्रमाणपत्र दिए गए। इनमें 29,676 उपभोक्ताओं को गोल्ड, 13,998 को स्वर्ण और 17,406 उपभोक्ताओं को कांस्य श्रेणी में सम्मानित किया गया।

कंपनी के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि ‘संवाद’ के तहत उपभोक्ताओं और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद पर भी जोर दिया गया। अभियान के दौरान 17 आरडब्ल्यूए के 43 प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इन बैठकों में बिजली आपूर्ति और उपभोक्ता सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

एनपीसीएल की ओर से आयोजित उपभोक्ता पखवाड़े का उद्देश्य उपभोक्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने, उनकी समस्याओं के समाधान पर जोर देने और नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित रहा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें