Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Constitution Day: फरीदाबाद में ‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री विपुल गोयल

Constitution Day
Constitution Day: फरीदाबाद में 'हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान' कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री विपुल गोयल

Constitution Day: फरीदाबाद में ‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री विपुल गोयल

रिपोर्ट: संदीप चौहान

संविधान दिवस के अवसर पर फरीदाबाद के मानव रचना विश्वविद्यालय परिसर में ‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ थीम के तहत एक जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। हरियाणा सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन, शहरी एवं स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बड़खल विधायक धनेश अदलखा और एनआईटी विधायक सतीश फागना विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में कानून के छात्रों द्वारा आर्ट गैलरी में लगाई गई संविधान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। सभा में विपुल गोयल ने संविधान के महत्व पर अपने विचार रखे और कहा कि संविधान की पालना करके हम अपने देश और प्रदेश को आगे बढ़ा सकते हैं।

पत्रकारों से बातचीत में मंत्री गोयल ने कहा कि प्रदेशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है, और सभी मंत्री तथा विधायक इसे लेकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान के महत्व को समझकर आने वाली पीढ़ी इसे पालन करके अपने जीवन में उन्नति कर सकती है। मंत्री गोयल ने नगर निगम चुनावों के बारे में कहा कि जल्द ही चुनाव कराए जाएंगे, और विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ईवीएम को दोषी ठहराने का कोई औचित्य नहीं है। इसके अलावा, हेलीकॉप्टर खरीदने के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार ने 15 साल पुराने हेलीकॉप्टर को बदलने के लिए नया हेलीकॉप्टर खरीदा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें