शहरी क्षेत्रों में 100 प्रतिशत आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक योजनाबंदी – डॉ. रवजोत सिंह

शहरी क्षेत्रों में 100 प्रतिशत आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक योजनाबंदी – डॉ. रवजोत सिंह

 

चंडीगढ़ 3 दिसंबर:

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा है कि शहरी क्षेत्रों में 100 प्रतिशत आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की गई है, जिसके तहत भविष्य में पानी की कमी का सामना कर रहे क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड द्वारा पीने वाले पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।

स्थानीय निकाय मंत्री ने आज फगवाड़ा में 4.35 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होने वाली वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट की आधारशिला रखने के अवसर पर कहा कि नगर निगम और नगर कौंसिल में जल सप्लाई से संबंधित अधिकारियों को संपूर्ण अध्ययन के बाद विस्तृत रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि 4.35 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से संतोखपुरा, गोबिंदपुरा, कोठरा, नकोदर रोड, पुरेवाल नगर और खलवाड़ा रोड के 8 हजार से अधिक लोगों को स्वच्छ पेयजल की सप्लाई मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए 9 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिसमें 1 हजार से अधिक घरों में पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। इस पूरा प्रोजेक्ट 27 मई 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम कमिश्नर फगवाड़ा नवनीत कौर बल्ल को प्रोजेक्ट की प्रगति पर कड़ी नजर रखने को कहा ताकि इसे समय पर पूरा कर लोगों को पीने का पानी मुहैया करवाया जा सके। उन्होंने वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट के संबंध में पाक्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज जोगिंदर सिंह मान, जिला योजना बोर्ड के चेयरपर्सन ललित सकलानी, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन कश्मीर सिंह, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता हरनूर सिंह मान, दलजीत राजू व अन्य मौजूद रहे।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img