Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Agra: आगरा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, विधायक ने किया जन जागरूकता रैली का नेतृत्व

Agra: आगरा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, विधायक ने किया जन जागरूकता रैली का नेतृत्व

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा में आज से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अभियान का उद्घाटन आगरा कॉलेज से जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर और फीता काटकर किया गया, जिसमें विधायक श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी ने रैली का नेतृत्व किया। रैली का समापन महिला जिला अस्पताल के प्रांगण में हुआ। यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा और इसके साथ ही दस्तक अभियान भी शुरू किया गया है, जिसमें आशाएं घर-घर जाकर संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगी।

विधायक श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी ने इस अवसर पर कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य संचारी रोगों पर नियंत्रण पाना और लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने यह भी बताया कि जन जागरूकता के कारण ही संक्रमण के रोगों में कमी देखी गई है।

जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अभियान में जिला और ब्लॉक स्तर तक, हर गांव, वार्ड और घर-घर आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लोगों को संचारी रोगों के बारे में जागरूक करेंगी। इस प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग्स, बैनर्स, पैम्फलेट्स और माइकिंग के माध्यम से प्रचार किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के तहत संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रयास किए जाएंगे। दस्तक अभियान के तहत आशाओं द्वारा बुखार के रोगियों, क्षय रोगियों, कुपोषित बच्चों और मच्छरों के प्रजनन वाले घरों की सूची बनाई जाएगी, जिसे ई-कवच पोर्टल के माध्यम से ब्लॉक स्तर पर भेजा जाएगा।

इस मौके पर सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव, एसीएमओ व संचारी रोग नियंत्रण अभियान के नोडल डॉ. सुरेन्द्र मोहन प्रजापति, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, डीपीएम कुलदीप भारद्वाज सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें