Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Greater Noida: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया मीडिया सेल का उद्घाटन, सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म की होगी 24 घंटे निगरानी

कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया मीडिया सेल का उद्घाटन, सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म की होगी 24 घंटे निगरानी

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने आज सूरजपुर कमिश्नरेट मुख्यालय में मीडिया सेल के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए ऑफिस के संचालन होने के बाद पत्रकारों और पुलिस के बीच बेहतर संवाद होगा। मीडिया को इस कार्यालय के माध्यम से समय पर और सटीक सूचना मिलेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से मीडिया सेल को जोड़ा गया है।

पुलिस आयुक्त ने नवनिर्मित मीडिया सेल कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां पर सोशल मीडिया लैब स्थापित किया जाएगा, जिसके माध्यम से विभिन्न घटनाओं पर जो सोशल मीडिया पर चलती हैं इसकी मॉनीटरिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसे एक इंटीग्रेटेड मीडिया सेंटर बनाने की तैयारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *