Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

पंजाब को बदनाम करने की गहरी साज़िश को नाकाम करने के लिए मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस की पीठ थपथपाई

पंजाब
पंजाब को बदनाम करने की गहरी साज़िश को नाकाम करने के लिए मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस की पीठ थपथपाई

पंजाब को बदनाम करने की गहरी साज़िश को नाकाम करने के लिए मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस की पीठ थपथपाई

अकाली नेता सुखबीर बादल पर हमले की कड़ी निंदा

एस.ए.एस. नगर (मोहाली), 4 दिसंबर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अमृतसर में वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को तुरंत नाकाम करने के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की, जिन्होंने राज्य को बदनाम करने की गहरी साजिश को सफल नहीं होने दिया।

आज यहां ‘निशान-ए-इंकलाब’ प्लाजा को समर्पित करने के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब जैसे पवित्र स्थान पर ऐसे घृणित कृत्य के लिए कोई स्थान नहीं है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अलावा करीब 175 पुलिसकर्मियों को पहले से ही तैनात किया हुआ है। उन्होंने कहा कि इसका सकारात्मक परिणाम निकला क्योंकि पंजाब पुलिस ने श्री हरमंदिर साहिब के आसपास कड़ी निगरानी करते हुए राज्य को बदनाम करने की साजिश को नाकाम कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पूरी घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और पुलिस अधिकारियों को समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने पहले ही डीजीपी को इस मामले की गहराई से जांच करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, पीरों-फकीरों, संतों-महापुरुषों और शहीदों की भूमि है, जो हमेशा ही सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी मेलजोल के लिए एक मिसाल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार किसी को भी इस तरह की हरकत करने की इजाजत नहीं देगी।

शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट, मोहाली और श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट, अमृतसर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत के लिए जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश जाने वाले पंजाबियों के समय, पैसे और ऊर्जा की बचत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन दोनों एयरपोर्ट्स पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टेकऑफ और लैंडिंग की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द शुरू हों। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार देश-विदेश में बसे पंजाबियों की सुविधा के लिए इस कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें