Rakshabandhan: सीएम नायब सैनी ने चंडीगढ़ में मनाया रक्षा बंधन का त्योहार, बच्चियों ने बांधी राखी

सीएम नायब सैनी ने चंडीगढ़ में मनाया रक्षा बंधन का त्योहार, बच्चियों ने बांधी राखी

देश भर में हर तरफ रक्षाबंधन के जश्न का माहौल है। रक्षाबंधन के मौके पर हरियामा सरकार ने महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में सफर करने के लिए खास इंतजाम किए हैं। राज्य के कई नेता भी अपने-अपने घरों में रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे हैं। ऐस में सीएम नायब सैनी ने भी चंडीगढ़ में अपने आधिकारिक आवास संत कबीर कुटीर में रक्षाबंधन मनाया। सीएम सैनी ने कहा कि हमारी लाडली बहनों ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रक्षा-सूत्र बांधा है। बहनों का ऐसा प्यार मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। ये रक्षा सूत्र मेरे ऊपर आपकी विशेष जिम्मेदारी का एहसास है। प्रदेश का मुखिया होने के नाते अपनी बहनों की सुरक्षा, समृद्धि और उनका उत्थान सदैव हमारी प्राथमिकता रहेगी। उन्हें राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में छोटी बच्चियां पहुंची थी। सीएम सैनी ने बच्चों को राखी बंधवाने के बाद चॉकलेट दीं। वहीं एक बच्ची ने उन्हें राखी के उपलक्ष्य पर एक सुंदर कविता भी सुनाई। कविता सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने बच्ची की सराहना की।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img