Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

चित्रकूट के भौतिक और आध्यात्मिक विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : योगी आदित्यनाथ

- बोले सीएम, जहां श्रीराम ने दिये थे तुलसीदास जी को दर्शन, वहां आना मेरा सौभाग्य
- एक दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

चित्रकूट/लखनऊ, 28 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंचे। यहां उन्होंने जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इसके उपरांत सीएम योगी श्री महाराजाधिराज मतगजेंद्र नाथ शिव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। सीएम योगी यहां से सीधे रामघाट पहुंचे, जहां उन्होंने मां मंदाकिनी के तट पर खड़े होकर इस पवित्र नदी की आरती उतारी और प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री मां मंदाकिनी की पांच अर्चकों द्वारा होने वाली दैनिक आरती में भी शामिल हुए।

चित्रकूट धाम के लिए कुछ करना डबल इंजन सरकार का सौभाग्य
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां कभी भगवान श्रीराम ने संत तुलसीदास जी को दर्शन दिया था, आज उस पवित्र स्थल का दर्शन और पूजन करना उनके लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कि चित्रकूट के भौतिक विकास और आध्यात्मिक उन्नयन के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह सनातन धर्म का पौराणिक तीर्थ है। प्रभु श्रीराम ने वनवास काल में सर्वाधिक समय इसी चित्रकूट में व्यतीत किया था। अति प्राचीन काल से ही ऋषि-मुनियों और अनेक तपोनिष्ठ संतों ने इसी चित्रकूट धाम में रहकर अपनी आध्यात्मिक साधना को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। आज हमारा सौभाग्य है कि संतों के सानिध्य में इस चित्रकूट धाम के लिए कुछ करने का सौभाग्य हमारी डबल इंजन की सरकार को प्राप्त हुआ है।

पौराणिक और ऐतिहासिक पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने बताया कि वह मध्याह्न में चित्रकूट धाम पहुंचे हैं और यहां समीक्षा बैठक व एक-दो कार्यों का निरीक्षण करने के उपरांत यहां रामघाट पर मां मंदाकिनी के सानिध्य में पूजन दर्शन का सौभाग्य उन्हें मिला है। उन्होंने कहा कि चित्रकूट धाम को उसकी पौराणिक और ऐतिहासिक पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। मां मंदाकिनी की अविरलता और सुंदरता के साथ ही रामघाट के सुंदरीकरण के लिए सरकार ने पहले ही पैसा उपलब्ध करा दिया है।

चित्रकूट के भौतिक विकास पर भी दिया जा रहा ध्यान
सीएम योगी ने कहा कि चित्रकूट के आध्यात्मिक और धार्मिक के साथ ही भौतिक विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। यहां एयरपोर्ट बनकर तैयार है। इस एयरपोर्ट को और लंबा बनाया जा रहा है, जिससे कि जिससे यहां दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी और अयोध्या से आने वाले बड़े विमान भी उतर सकें। उन्होंने कहा कि कभी यहां भगवान श्रीराम पुष्पक विमान से आए होंगे। हजारों साल बाद वो अवसर भी आएगा जब मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लोगों को यहां से वायुसेवा प्राप्त होगी।

जगद्गुरू रामभद्राचार्य विवि में शुरू होंगे नये कोर्स
सीएम योगी ने अन्य विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि बुंदेलखंड लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि लालापुर स्थित महर्षि वाल्मीकि की पावन जन्मस्थली के सुंदरीकरण का कार्य हो या संत तुलसीदास की पावन जन्मस्थली, इन सभी की सुरक्षा और सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है। सीएम ने कहा कि पिछले वर्ष हमारी सरकार द्वारा जगद्गुरू रामभद्राचार्य विवि का राजकीयकरण किया गया है। इसमें सरकार के स्तर पर कुछ नये पाठ्यक्रम भी जल्द शुरू किये जाएंगे। यहां दिव्यांग के साथ ही सामान्य बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।

कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नया पुल बनाया जाएगा
उन्होंने डिफेंस कॉरिडोर, इंडस्ट्रियल कॉरीडोर और कामता गिरी परिक्रमा के साथ ही चित्रकूट में ईको टूरिज्म के लिए रानीपुर टाइगर रिजर्व को भी संवर्धित किये जाने की बात दोहराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए मंदाकिनी नदी पर नया पुल बनाया जाएगा, जिससे कि आवागमन और सुगम हो सकेगा। कहा कि यहां सड़कों के कार्यों को प्राथमिकता पर लिया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में साधु-संत, जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें