मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 14 नए अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाई

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 14 नए अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाई

जल्द भरे जाएंगे 700 होम गार्ड पदः मुख्यमंत्री

शिमला 01 अक्तूबर, 2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के चौड़ा मैदान से 14 नए अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों की खरीद पर 6.70 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। ये वाहन जिला शिमला के प्रशिक्षण केंद्र बलदेयां, अग्निशमन केंद्र देहा, उबादेश, नेरवा और ठियोग, ज़िला मंडी के धर्मपुर और थुनाग, ज़िला लाहौल-स्पीति के काजा, जिला कांगड़ा के शाहपुर और इंदौरा तथा जिला हमीरपुर के नादौन अग्निशमन केंद्रो के लिए रवाना किये गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अग्निशमन वाहनों को दूरदराज और घनी आबादी वाले क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैनात किया गया है, ताकि आग लगने की घटनाओं पर समय पर काबू पाया जा सके। उन्होंने कहा कि बेड़े को और मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त अग्निशमन वाहनों की खरीद के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और आवश्यकतानुसार वित्तीय सहायता उपलब्ध करवा रही है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए नए और उन्नत अग्निशमन केंद्रों के उपकरणों के लिए 4.24 करोड़ रुपये और नादौन व इंदौरा में विभागीय भवनों के निर्माण के लिए सात करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने और कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने के लिए 700 होम गार्ड की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

विधायक हरीश जनारथा, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं निदेशक अग्निशमन सेवाएं सतवंत अटवाल त्रिवेदी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img