Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

अनिल विज सहित मंत्रियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करवाया पदभार ग्रहण

अनिल विज
अनिल विज सहित मंत्रियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करवाया पदभार ग्रहण

सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया है

क्रमांक- 2024

अनिल विज सहित मंत्रियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करवाया पदभार ग्रहण

वर्तमान सरकार नॉन-स्टॉप तरीके से करेगी कार्य

रिपोर्ट : कोमल रमोला

चंडीगढ़ , 18 अक्टूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय में मंत्रियों को उनके कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करवाया।

 

मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम श्री अनिल विज को पदभार ग्रहण कराया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर व लड्डू खिलाकर मुबारकबाद दी। श्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज ख़ुशी का दिन है। वर्तमान सरकार पहले के दो कार्यकाल की भांति केवल नॉन -स्टॉप ही नहीं चलेगी बल्कि मैट्रो की स्पीड से दौड़ेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाती है उसे वे पूरी निष्ठा से निभाते आए हैं और आगे भी इसे निभाते रहेंगे।

 

श्री अनिल विज ने कहा कि लगभग 25 हजार नौकरियों का जो रिजल्ट निकला है उसको लेकर प्रदेश ही नहीं देश में चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि उनके गांव के युवा बिना पर्ची -खर्ची के नौकरी लगे हैं। उन्होंने मेरिट के आधार पर दी जा रही नौकरियों को देश में मेरिट-क्रांति करार दिया है।

 

मीडिया से बातचीत करते हुए श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हमारी सरकार ने कार्यभार संभालते ही युवाओं को रोज़गार प्रदान करने का अपना वायदा पूरा किया है। इसके तहत ही सरकार ने लगभग 25 हजार युवाओं को नौकरी देकर दीवाली का तोहफा दिया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार संविधान के अनुरूप कार्य कर रही है और संविधान सुरक्षित हाथों में है।

 

पदभार ग्रहण करने के बाद कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि संकल्प पत्र में जो वादे प्रदेश की जनता से किए थे, उन्हें पूरा करने की प्राथमिकता रहेगी। वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में पहचाने जाने वाले गुरुग्राम में जलभराव जैसी समस्या का भी जल्द हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण सरकार का ही नहीं आम जनता की भी जिम्मेवारी है।

कैबिनेट मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य जरूरतमंद, गरीब, युवाओं व किसानों के जीवन को सुगम बनाना है। युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के नौकरियां दी हैं और भविष्य में भी इसी संकल्प के साथ नौकरियां दी जाएंगी। किसानों की फसलों की एमएसपी के तहत खरीद की जा रही है, जिससे किसानों को राहत मिली है।

कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि वह प्रदेश की जनता के विश्वास पर खरे साबित होंगे। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि उनकी प्राथमिकता भाजपा के संकल्प पत्र को लागू करना है। वह केवल विकास की नीति में विश्वास रखते हैं। वह अब फरीदाबाद को विकसित शहर बनाने का काम करेंगे। साथ ही विकास के कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा करेंगे।

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने पदभार ग्रहण करने उपरान्त कहा कि लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है। अब मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जनता की सेवा करने का जो अवसर उन्हें दिया है उस कसौटी पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

कैबिनेट मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने इस अवसर पर कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का नाम पूरे विश्व में है और यही कारण है कि तीसरी बार प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया है।

कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि बरवाला हलके की मुख्य समस्याओं के निदान करवाने के अलावा पार्टी के संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं को पूरा करवाना उनका प्रथम उद्देश्य रहेगा। श्री रणबीर गंगवा ने इस दौरान कहा कि तीसरी बार प्रदेश में बनी बीजेपी सरकार विकास के नये आयाम लिखने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास उन पर जताया हैं, उस पर वो पूरी तरह खरा उतरेंगे।

कैबिनेट मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण व किसान कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकतायें होंगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में लोगों ने अपने वोट के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए ऐतिहासिक दिन है। मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करती हूँ। उन्होंने कहा कि तोशाम के लोगों को वे अपना परिवार मानते हैं और सभी आवश्यकताओं को पूरा करने व वहां का विकास करवाने की पूरी कोशिश करेंगे।

कैबिनेट मंत्री कुमारी आरती राव ने कहा कि मुझे हरियाणा की जनता का सेवा करने का मौका मिला है जिसे मैं बखूबी निभाऊंगी। मैं प्रदेश की जनता का धन्यवाद भी करती हूं जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से इतनी मेहनत कर मुझे इस मुकाम पर पहुंचाया है।

अनिल विज

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राजेश नागर ने पदभार ग्रहण करने उपरांत मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और प्रदेश की जनता का भी आभार जताया, जिन्होंने तीसरी बार भाजपा को भारी बहुमत प्रदान किया है।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हम एक टीम की तरह कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है हरियाणा नॉन स्टॉप आगे बढ़ेगा और हमारा राज्य देश के अग्रिम राज्यों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करेगा।

सभी मंत्रियों ने पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जिस आशाओं व अपेक्षाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी को तीसरी बार सरकार बनाने का अवसर दिया है, उनकी उम्मीदों पर हम खरे उतरेंगे। मंत्रिमंडल की पहली औपचारिक बैठक हुई है और शीघ्र ही मंत्रियों को विभाग आवंटित किये जायेंगे। इसके पश्चात विभाग के अनुसार आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *