मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाकुंभ के लिए मीडियाकर्मियों की बसों को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाकुंभ के लिए मीडियाकर्मियों की बसों को झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रीति कंबोज
चंडीगढ़, 4 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां महाकुंभ प्रयागराज के लिए मीडियाकर्मियों की 2 बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जनता की सुविधा के लिए महाकुंभ प्रयागराज के लिए विशेष बसें चलाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के जरिए देश के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाते हैं। महाकुंभ मेले के दर्शन व पवित्र स्नान में शामिल होने के लिए वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा हेतु राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का विस्तार करते हुए महाकुंभ को इस योजना में शामिल किया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाकुंभ के लिए पहले जत्थे को रवाना किया था। इस योजना के तहत प्रदेशभर से अब तक बड़ी संख्या में यात्री अयोध्या सहित अन्य तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार की ओर से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाती है जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम होती है। श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के सरल पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि गरीब परिवारों को भी देवस्थानों के दर्शन का लाभ मिले, इससे पवित्र कार्य कोई नहीं है।

इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा और सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के मकरंद पांडुरंग और मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय भी उपस्थित थे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Subroto Cup 2026: देश के नौनिहाल फुटबॉलरों का महाकुंभ 18 अगस्त से

Subroto Cup 2026: देश के नौनिहाल फुटबॉलरों का महाकुंभ...

Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य मंच तैयार

Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस...

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img