मुख्यमंत्री ने जय हिन्द सभा कार्यक्रम में वीर सैनिकों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने जय हिन्द सभा कार्यक्रम में वीर सैनिकों को किया सम्मानित

शिमला 30 मई, 2025

वर्ष 1962, 1965, 1971, कारगिल तथा ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस, वीरता तथा बलिदान प्रदर्शित करने के लिए वीरता सम्मान से अलंकृत वीर सैनिकों तथा शहीदों के परिजनों के सम्मान में आज यहां ‘जय हिंद सभा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद सूबेदार मेजर पवन के पिता गरज सिंह तथा पुत्र अभिषेक को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए। उन्होंने कीर्ति चक्र विजेता शहीद नायक दिलबर ख़ान की धर्मपत्नी जमीला को 15 लाख रुपये तथा शहीद हवलदार रोहित कुमार की पत्नी भारत लक्ष्मी को 10 लाख रुपये के चैक प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर ज़िला के कीर्ति चक्र विजेता शहीद सूबेदार संजीव कुमार की धर्मपत्नी सुजाता कुमारी, शिमला ज़िला के कीर्ति चक्र विजेता शहीद सिपाही पवन कुमार की धर्मपत्नी भजन और माता दासी, चम्बा ज़िला के कीर्ति चक्र विजेता शहीद सिपाही जगदीश चन्द के परिवार से स्नेह लता, सोलन ज़िला के कीर्ति चक्र विजेता राजिन्द्र सिंह की ओर से उनकी पत्नी सुनीता देवी, कांगड़ा ज़िला के वीर चक्र विजेता कर्नल संजीव सिंह की ओर से उनके पिता केहर सिंह, ऊना ज़िला के वीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन अमोल कालिया के पिता सतपाल कालिया, बिलासपुर ज़िला के वीर चक्र विजेता कैप्टन रूप लाल, ऊना ज़िला के वीर चक्र विजेता हॉनरेरी कैप्टन सुखदेव ंिसह, कांगड़ा ज़िला के वीर चक्र विजेता हॉनरेरी कैप्टन भगवान सिंह राणा की धर्मपत्नी कमलेश राणा, हमीरपुर ज़िला के वीर चक्र विजेता शहीद हवलदार रमेश कुमार की धर्मपत्नी मीना कुमारी,

बिलासपुर ज़िला के वीर चक्र विजेता हवलदार उधम सिंह, ऊना ज़िला के शहीद हवलदार कांसी राम की धर्मपत्नी रोशनी देवी, ऊना ज़िला के शौर्य चक्र एवं सेना मेडल विजेता कर्नल कंवर सरबजीत सिंह पंवर, ऊना ज़िला के शौर्य चक्र विजेता हॉनरेरी कैप्टन सुशील कुमार, कांगड़ा ज़िला के शौर्य चक्र विजेता शहीद हॉनरेरी कैप्टन पृथ्वी सिंह के पोते शीतल मनकोटिया, कांगड़ा ज़िला के शौर्य चक्र विजेता हॉनरेरी कैप्टन मदन लाल, कांगड़ा ज़िला के शौर्य चक्र विजेता शहीद हॉनरेरी कैप्टन माधो राम की धर्मपत्नी अजुधिया देवी, मण्डी ज़िला के शौर्य चक्र तथा सेना मेडल विजेता हॉनरेरी कैप्टन हलका राम, किन्नौर ज़िला के शौर्य चक्र विजेता हॉनरेरी कैप्टन पालडेन गयाचो, किन्नौर ज़िला के शौर्य चक्र विजेता हॉनरेरी कैप्टन भाग चैन, किन्नौर ज़िला के शौर्य चक्र विजेता हॉनरेरी कैप्टन महेन्द्र सिंह, लाहौल-स्पीति ज़िला के शौर्य चक्र विजेता हॉनरेरी कैप्टन नील चन्द, शिमला ज़िला के शौर्य चक्र विजेता शहीद सूबेदार वेद प्रकाश की ओर से शकुंतला देवी, कांगड़ा ज़िला के शौर्य चक्र विजेता शहीद सूबेदार ध्यान सिंह की धर्मपत्नी ललिता कुमारी, सोलन ज़िला के शौर्य चक्र विजेता शहीद नायब सूबेदार जगत राम, किन्नौर ज़िला के शौर्य चक्र विजेता शहीद नायब राज बहादुर की ओर से प्रेम भगती,

हमीरपुर ज़िला के शौर्य चक्र विजेता शहीद हवलदार परशोतम ंिसह की धर्मपत्नी राजो देवी, हमीरपुर ज़िला के शौर्य चक्र विजेता नायक नरेन्द्र सिंह, सिरमौर ज़िला के शौर्य चक्र विजेता शहीद नायक राजेश कुमार की धर्मपत्नी राखी वर्मा, शिमला ज़िला के शौर्य चक्र विजेता शहीद रायफलमैन कुलभूषण मांटा की धर्मपत्नी नीटू कुमारी, हमीरपुर ज़िला के शौर्य चक्र विजेता शहीद सिपाही लखबीर सिंह की धर्मपत्नी लता देवी, कांगड़ा ज़िला के शौर्य चक्र विजेता शहीद सिपाही रणजीत सिंह की धर्मपत्नी बीना देवी, कांगड़ा ज़िला के शौर्य चक्र विजेता शहीद सिपाही जतिन्द्र सिंह की माता आशा पठानिया, ऊना ज़िला के शौर्य चक्र विजेता शहीद सिपाही ब्रजेश कुमार के पिता गुरदास राम, कांगड़ा ज़िला के शौर्य चक्र विजेता प्रताप चन्द, हमीरपुर ज़िला के शौर्य चक्र विजेता सिपाही शहीद प्यार चन्द की ओर से कमलेश देवी, बिलासपुर ज़िला के शौर्य चक्र विजेता शहीद सिपाही कर्म चन्द की धर्मपत्नी राम देई, कांगड़ा ज़िला के अति विशिष्ट सेना मेडल विजेता मेजर जनरल डीवीएस राणा, बिलासपुर ज़िला के सेना मेडल विजेता ले. कर्नल पी.एस. अत्री, सिरमौर ज़िला के सेना मेडल विजेता हॉनरेरी कैप्टन अजीत सिंह, सेना मेडल विजेता हॉनरेरी कैप्टन रणजीत सिंह राणा, मण्डी ज़िला के सेना मेडल विजेता हॉनरेरी कैप्टन गंगा राम, मण्डी ज़िला के सेना मेडल विजेता हॉनरेरी कैप्टन लालमन, चम्बा ज़िला के सेना मेडल विजेता नायब सूबेदार कृपाल सिंह, सिरमौर ज़िला के सेना मेडल विजेता नायक दलीप सिंह, सोलन ज़िला के सेना मेडल विजेता हॉनरेरी कैप्टन रमेश कुमार, कुल्लू ज़िला के सेना मेडल विजेता हॉनरेरी कैप्टन खेम चन्द तथा बीएसएफ इंस्पेक्टर व्यास देव की ओर से परमजीत को इस अवसर पर सम्मानित किया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img