Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य के दल को रवाना किया

राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप
राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य के दल को रवाना किया

राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य के दल को रवाना किया

शिमला 23 जून, 2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ओक ओवर से 60 खिलाड़ियों के दल को राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए रवाना किया। यह दल 25 जून से 28 जून, 2025 तक देहरादून में आयोजित होने वाली सात आयु वर्गों की विभिन्न प्रतिस्पधाओं में भाग लेगा। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा प्रदान कर रही है और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं। सरकार ने ओलंपिक, पैरा-ओलंपिक और एशियाई खेलों जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने डाइट मनी में भी वृद्धि की है तथा बेहतर यात्रा सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब खिलाड़ियों को 200 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए एसी थ्री टियर ट्रेन का किराया और लंबी दूरी के लिए इकानमी क्लास का हवाई किराया दिया जा रहा है। खिलाड़ियों को दी जाने वाली इन सुविधाओं का उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करना है ताकि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे और स्वस्थ जीवन शैली को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश आइस स्केटिंग एसोसिएशन के जिला शिमला अध्यक्ष इकाश्वकु जस्टा और जिला उपाध्यक्ष योगेश सिहिया भी उपस्थित थे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें